आधार कार्ड आ जाए और उसमें कुछ गड़बड़ी हो तो क्या करेंगे? हमारी तरफ मत देखिए, यह सवाल आपके लिए है। क्या कहा, नहीं पता। यह बोलकर तो काम नहीं चलने वाला। अगर आधार कार्ड में कोई गड़बड़ी है तो आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। आपको तुरंत ही इसको दुरुस्त करवाना होगा नहीं तो आपके कई जरूरी काम रुक जाएंगे।
सवाल यह बनता है कि करना क्या है? इसका जवाब हम आपको देते हैं। आप यूआईडीएआई तक शिकायत चार तरीकों से पहुंचा सकते हैं। यह तरीके हैं फोन, ईमेल, फैक्स व ऑनलाइन। अब इन चारों तरीकों का इस्तेमाल कैसे करना है, यह हम आपको बताते हैं।
आधार से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर | Aadhar helpline
यूआईडीएआई ने प्रमख महानगरों में अपने ऑफिस खोल रखे हैं। यहां के लिए नंबर जारी कर दिए गए हैं। आप इन नंबर्स पर कॉल कर अपनी परेशानी या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
चंडीगढ़ 0172-2711937
दिल्ली 011-23481126
हैदराबाद 040-23119266, 23119911
लखनऊ 0522-2304979, 2304978
मुंबई 022-22163492-94
रांची 0651-6450145
पटना 0612-2545678
आधार के बारे में शिकायत टोल फ्री नंबर 18003001947 पर भी दर्ज करवाई जा सकती है।
ई मेल | email
चंडीगढ़ grievancecell.rochd@uidai.net
दिल्ली publicgrievance.cell@uidai.net
हैदराबाद roh.help@uidai.net.in
लखनऊ uidai.lucknow@uidai.net.in
मुंबई grievance.romumbai@uidai.net.in
पटना ro.helpdesk@uidai.net.in
रांची campofficegrievance.patna@uidai.net.in
इसके अलावा आप help@uidai.gov.in इस मेल पर भी शिकायत कर सकते हैं।
फैक्स | Fax
आप अपनी शिकायत 080-23531967 नंबर पर फैक्स के जरिए भी दर्ज करवा सकते हैं।
पोस्टल | Postal
आधार कार्ड करेक्शन के लिए आप शिकायत यूनिक आइडेंटिटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया, तीसरी मंजिल, टॉवर नंबर 2, जीवन भारती बिल्डिंग, कॉननॉट सर्कस, नई दिल्ली, 110001, पते भी डाक के जरिए भेज सकते हैं।
ऑनलाइन | Online
यूआईडीएआई की वेबसाइट के जरिए भी आप अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। बस आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और इसका जल्द से जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा। शिकायत दर्ज कराने का तरीका क्या है, यह भी जानते चलिए।
- सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट को ओपन करें। ऊपर की तरफ ही आपको कंप्लेन का कॉलम नजर आ जाएगा।
- कंप्लेन कॉलम को क्लिक करके बाद आपको सबसे पहले अपनी रजिस्टर्ड ई- मेल आईडी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद समय व तारीख को दर्ज करें।
- अगले कॉलम में आपको अपना पूरा नाम अंग्रेजी के कैपिटल शब्दों में लिखना होगा।
- इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कराएं।
- फिर अपना पता लिखें और पिन कोड को जरूर दर्ज करें।
- इसके बाद कंप्लेन की कैटेगिरी को सलेक्ट करें। इस कैटेगिरी में कई ऑप्शन मिलेंगे। आपकी शिकायत जिस चीज को लेकर हो, उसको क्लिक कर दें।
- आखिर में आपको सिक्योरिटी कोर्ड डालना होगा।
- रिमार्क के कॉलम में भी आप अपनी बात लिख सकते हैं।
- एक बार ऑनलाइन फार्म को फिर से चेक करें और आखिर में सबमिट का बटन क्लिक कर दें।
- शिकायत दर्ज होने के साथ ही आपको कंप्लेन का नंबर मिल जाएगा। आप इससे स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।