अगर आपके वीजा की वैलिडिटी खत्म हो रही है और आप डेट खत्म होने से पहले ही वीजा को रिन्यू कराना चाहते हैं तो यह काम भी आसानी से हो सकता है। आप अपने वीजा को रिन्यू करा सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वीजा को रिन्यू कराने का तरीका क्या है और आप इसे किस तरह कर सकते हैं।
ऐसे करें वीजा को रिन्यू
अगर आप विजिट या फिर बिजनेस वीजा पर विदेश गए हैं, तो आप इसे रिन्यू भी करा सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग एक या तीन महीने की वैलिडिटी का वीजा इश्यू कराते हैं। वीजा इश्यू कराने के बाद विदेश भी पहुंच जाते हैं। वहां जाने के बाद उन्हें एहसास होता है कि तय वक्त पर काम नहीं हो सकेगा। इसलिए वीजा की डेट अगर बढ़ जाए अच्छा होगा। इसके लिए उन्हें वीजा रिन्यू कराने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए उन्हें वीजा रिन्यू कराने की जायज वजह भी बताना होगा।
ऑफलाइन आवेदन करें
अगर आप यूएई में हैं और आपको वीजा रिन्यू कराने की जरूरत पड़ गई है तो आपको वहां मौजूद वीजा ऑफिस पर संपर्क करना होगा। यहां आपको वीजा रिन्यू कराने के बारे में बताना होगा। इसके बाद आपको रिन्यू फार्म दिया जाएगा। फार्म मिलने के बाद सभी कॉलम को भरना होगा। चूंकि आपके पास वीजा मौजूद है और आपको सिर्फ रिन्यू कराना है, इसलिए इस बार ज्यादा औपचारिकता की जरूरत नहीं पड़ेगी। फार्म पर पासपोर्ट नंबर, वीजा नंबर वगैरह लिखना होगा।
रिन्यू फीस भी देना होगा
फार्म भरने के बाद आपको वीजा रिन्यू फीस भी देना होगा। अलग-अलग देशों के हिसाब से वीजा रिन्यू फीस तय की गई है। आमतौर पर भारतीय मुद्रा के हिसाब से डेढ़ से दो हजार रुपये देना होता है। फीस जमा होने के बाद आपको फार्म के साथ जरूरी दस्तावेज अटैच करना होगा। दस्तावेज के रूप में पासपोर्ट की कॉपी और कलर फोटो को ही अटैच करना होता है।
वीजा के लिए बुलाया जाएगा
वीजा रिन्यू कराने के लिए जो भी औपचारिकताएं हैं, उसे पूरी करने के बाद जल्द ही वीजा जारी कर दिया जाएगा। कई बार 24 घंटे के अंदर ही रिन्यू वीजा जारी कर दिया जाता है और कई बार इसके लिए दो दिन तक लग जाते हैं। इसके लिए आपको कॉल करके बुलाया जाएगा। आपको हेल्प लाइन नंबर भी दिए जाएंगे। आप ऑफिस फोन कर अपने वीजा के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पासपोर्ट की वैलिडिटी खत्म न हो
वीजा रिन्यू कराने से पहले आपको अपने पासपोर्ट की वैलिडिटी पर भी ध्यान देना होगा। अगर पासपोर्ट की वैलिडिटी छह महीने से कम है, तो वीजा रिन्यू नहीं किया जाएगा। इसके लिए आपको पासपोर्ट रिन्यू कराने की जरूरत भी पड़ सकती है। हालांकि सऊदी अरब, यूएई, कतर जैसे देशों में पासपोर्ट रिन्यू कराना भी आसान है। आप दो से तीन दिन की अंदर पासपोर्ट भी रिन्यू करा सकते हैं।
एक महीने तक की मिलती है छूट
वीजा रिन्यू कराने के लिए भी अलग-अलग वैलिडिटी तय की गई है। जिस तरह आप 14 दिन से लेकर छह महीने तक की वैद्यता का वीजा हासिल कर सकते हैं, उसी तरह आप रिन्यू वीजा भी अलग-अलग वैलिडिटी के साथ हासिल कर सकते हैं। आमतौर पर एक महीने के लिए वीजा को रिन्यू किया जाता है। हालांकि कई दूसरी कंडीशन में आप बार-बार वीजा को रिन्यू करा सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार वीजा फीस देना होगा।