कर्मचारी सरकारी हो या प्राइवेट। स्टूडेंट हों या बिजनेसमैन। जिस चीज का उनको सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, वह हैं छुट्टियां। तो आपके लिए हम साल 2019 की केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई छुट्टियों का पूरा ब्योरा लेकर आए हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि केंद्र सरकार की छुट्टियां कितने तरह की होती हैं, इन्हें कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
देश में 17 पर्व ऐसे हैं जिन पर अनिवार्य अवकाश दिया जाता है। यानि आप उस त्योहार को मनाते हों या न मनाते हों, छुट्टी का तोहफा कंपलसरी मिलेगा। इसमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, होली, दिवाली व ईद आती हैं। तो चलिए पहले इनके बारे में जान लीजिए। एक बात और। कुछ त्योहारों की तिथि में अंतिम समय में परिवर्तन भी हो सकता है।
इसके पहले आपको बता दें कि छुट्टियां कितने तरह की होती हैं। राष्ट्रीय पर्व तीन हैं। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती। इन तीन पर्व पर पूरे देश में छुट्टी होती है और सभी लोग मिलकर इनको मनाते हैं। कहने को तो इस दिन दफ्तर बंद रहते हैं लेकिन इस दिन हर संस्थान व स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
बस इत्मिनान यह है कि इस दिन रोज की तरह अन्य सरकारी काम नहीं करने होते। राष्ट्रीय पर्वों पर होने वाले कार्यक्रमों को दो से तीन घंटे के भीतर ही पूर्ण कर लिया जाता है और बाकी के टाइम छुट्टी होती है। राष्ट्रीय पर्व पर हर स्कूल, दफ्तर व संस्थान में अनिवार्य रूप से झंडारोहण का कार्यक्रम भी होता है।
केंद्र सरकार की 2019 की अनिवार्य छुट्टियां
- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
- महाशिवरात्रि 04 मार्च
- होली 21 मार्च
- महावीर जयंती 17 अप्रैल
- गुड फ्राइडे 19 अप्रैल
- बुद्ध पूर्णिमा 18 मई
- इद उल फितर 05 जून
- बकरीद 12 अगस्त
- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त
- जन्माष्टमी 24 अगस्त
- मुहर्रम 10 सितंबर
- गांधी जयंती 02 अक्टूबर
- दशहरा 08 अक्टूबर
- दिवाली 27 अक्टूबर
- ईद ए मिलाद 10 नवंबर
- गुरु नानक जयंती 12 नवंबर
- क्रिसमस 25 दिसंबर
त्योहारी अवकाश
कुछ त्योहार ऐसे हैं जिनके लिए पूरे देश में एक साथ छुट्टी नहीं होती। इन त्योहारों की छुट्टियां क्षेत्र के आधार पर वहां का एडमिनिस्ट्रेशन तय करता है। जैसे कुछ एरिया में पोंगल मनाया जाता है तो कुछ में बसंत पंचमी को। वहां का एडमिनिस्ट्रेशन इस आधार पर सरकारी दफ्तरों और स्कूलों की छुट्टियां घोषित करता है।
- पोंगल या मकर संक्रांति 14 जनवरी
- बसंत पंचमी 10 फरवरी
- रामनवमी 13 अप्रैल
- वैशाखी 14 अप्रैल
- गणेश चतुर्थी 02 सितंबर
- ओणम 11 सितंबर
प्रतिबंधित अवकाश
तीसरे तरह की छुट्टियों को प्रतिबंधित अवकाश कहते हैं। इंग्लिश में इसे Restricted Holiday कहते हैं। इसका मतलब है कि कुछ खास त्योहारों या महापुरुषों के जन्मदिन को आप मनाते हों या न मनाते हों लेकिन इस दिन सभी को छुट्टी मिलती है। जैसे होली मुस्लिम नहीं मिलाते लेकिन उनको भी इस दिन छुट्टी मिलती है। इसी तरह हिंदू व इसाई भले ही ईद मनाएं या न मनाएं लेकिन उसकी छुट्टी फिक्स है।
एक खास बात यह है कि लिस्ट केंद्रीय विभागों के दिल्ली स्थित कार्यालयों के लिए हैं। केंद्र के राज्यों में स्थित दफ्तरों में छुट्टी का निर्णय लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को वहां की परंपरा के अनुसार करना होता है। वे छुट्टियों की संख्या को बढ़ा भी सकते हैं और कम भी कर सकते हैं। ऐसी छुट्टियों की लिस्ट यह रही।
- लोहड़ी 13 जनवरी
- रविदास जयंती 19 फरवरी
- होलिका दहन 20 मार्च
- होली 21 मार्च
- हजरत अली डे 21 मार्च
- चेटीचंड 06 अप्रैल
- रामनवमी 13 अप्रैल
- वैशाखी 14 अप्रैल
- ईस्टर संडे 21 अप्रैल
- रविंद्रनाथ जयंती 09 मई
- जमात उल विदा 31 मई
- रक्षा बंधन 15 अगस्त
- पारसी नया वर्ष 17 अगस्त
- गणेश चतुर्थी 02 सितंबर
- ओणम 11 सितंबर
- नवमी 06 अक्टूबर
- दशहरा 07 अक्टूबर
- वाल्मीकि जयंती 13 अक्टूबर
- करवा चौथ 17 अक्टूबर
- नरक चतुर्दशी 27 अक्टूबर
- गोवर्धन पूजा 28 अक्टूबर
- भैया दूज 27 अक्टूबर
- छठ पूजा 02 नवंबर
- तेग बहादुर शहादत दिवस 24 नवंबर
- क्रिसमस 25 दिसंबर