रेलवे भर्ती बोर्ड यानि आरआरबी ने एनटीपीसी की रिवाइज्ड वेकेंसी जारी कर दी है। यह भर्ती 19 रेलवे भर्ती बोर्ड के 35208 पदों के लिए होगी। भर्ती प्रक्रिया पहले से ही चल रही थी लेकिन इसको रिवाइज कर पदों की संख्या में कुछ वृद्धि की गई है तो कुछ में कटौती कर दी गई है। आरआरबी भर्ती 2019 के अंतर्गत किन-किन पदों का चयन होगा और पदों की संख्या कितनी है, इसकी जानकारी आपको दी जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया 12 अप्रैल को पूरी हो गई थी। इसके बाद नए पद भी आरआरबी तक पहुंच गए, इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को रिवाइज करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद कुछ पद बढ़ाए गए हैं तो कुछ को रद कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड पटना ने डीएलडब्ल्यू के 69 पद रद कर दिए गए हैं जबकि विजुअली इंपेयर्ड यानि नेत्र रोशनी से क्षीण व्यक्तियों के लिए नए 66 पद शामिल किए गए हैं।
रेलवे में भर्ती की जो प्रक्रिया आरंभ हुई है, वह 2021 तक चलेगी। समय समय पर रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे। सारी भर्तियां बोर्ड स्तर पर अलग-अलग न होकर कंबाइंड होंगी। इससे पूरे देश भर से आवेदकों को एक साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। एक साथ भर्ती होने से युवा भागदौड़ से बचेंगे और उनके चयन की संभावना भी बढ़ती जाएगी।
आरआरबी भर्ती 2019 की पूरी जानकारी । RRB Jobs 2019
- भर्तियां रिवाइज करने की वजह से विजुअली इंपेयर्ड के लिए पद 236 से बढ़कर 302 हो गए हैं। रिवाइज्ड लिस्ट के मुताबिक पटना रेलवे भर्ती बोर्ड में 1039 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी। इसी तरह मुजफ्फरपुर रेलवे भर्ती बोर्ड में 329 पदों को भरा जाएगा।
- तिरुवनंतपुरम आरआरबी में 897, सिकंदराबाद आरआरबी में 3234, सिलिगुड़ी आरआरबी में 443, रांची आरआरबी में 1386, मालदा आरआरबी में 1043, मुंबई आरआरबी में 3665, कोलकाता आरआरबी में 2949, जम्मू-श्रीनगर आरआरबी में 898, गुवाहाटी आरआरबी में 851, गोरखपुर आरआरबी में 1298, चेन्नई आरआरबी में 2694, बिलासपुर आरआरबी में 1207 पद भरे जाएंगे।
- इसी प्रकार चंडीगढ़ आरआरबी में 2483, भुवनेश्वर आरआरबी में 498, बेंगलुरु आरआरबी में 2470, भोपाल आरआरबी में 997, इलाहाबाद आरआरबी में 4030, अजमेर आरआरबी में 1773 और अहमदाबाद आरआरबी में 1024 को भरने की प्रक्रिया चल रही है।
- भर्ती प्रक्रिया में असिस्टेंट स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, सीनियर कामर्शियल या टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क या टाइपिस्ट, टे्रन्स क्लर्क आदि के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया कुल 35208 पदों के लिए हो रही है।
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने की प्रक्रिया भी बहुत आसान है। सबसे आपको भारतीय रेलवे की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर आपको एनटीपीसी, पैरा मेडिकल, लेवल वन, एमआई पोस्ट का उल्लेख मिलेगा। आपको इसको क्लिक करना है और सारी जानकारियों को भर देना है।
- इसके साथ ही आपको स्कैन फोटो व सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा। आपको ऑनलाइन ही आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- फार्म भरने के बाद आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। इससे सारी जानकारी आपके पास हर वक्त उपलब्ध रहेगी। आप वेबसाइट पर जाकर सीधे एडमिट कार्ड का प्रिंट भी निकाल सकेंगे।
अन्य जानकारियां
आरआरबी में दो लाख 30 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत 35 हजार पद फिर से भी निकाले गए हैं। दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया मई व जून 2020 में शुरू होगी। यह प्रक्रिया जुलाई अगस्त 2021 तक पूरी कर ली जाएगी। यह रेलवे में अब तक की सबसे बंपर भर्ती होगी। दूसरे चरण में 99 हजार पदों को भरा जाएगा।